Delhiites will get free internet service, can benefit from December 16: दिल्लीवालों को मिलेगी फ्री इंटरनेट सेवा, 16 दिसंबर से उठा सकते हैं फायदा

0
194

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्लीवालों पर खूब मेहरबान हैं वह लगातार लोगों को फ्री सेवाओं की व्यवस्था प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने बिजली, पानी और महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो यात्रा के बाद अब फ्री वाईफाई की भी व्यवस्था करा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में फ्री वाई फाई की व्यवस्था का एलान किया। उन्होंने बताया कि दिल्लीवालों को यह सुविधा 16 दिसंबर से मिलेगी। इस एलान के साथ ही केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र का अंतिम वादा भी निभा दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 100 करोड़ की लागत से 11 हजार हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए आपको एक केवाईसी भरना होगा और इसके आपके फोन पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आप फ्री वाईफाई का फायदा उठा सकते हैं। चार हजार हॉट स्पॉट बस स्टॉप पर और चार हजार मार्केट और आरडब्ल्यू में। इसका वर्क आॅर्डर हो चुका है। पहले 100 हॉट स्पॉट 16 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रेंट पर यह काम करेगी। कंपनी को हर महीने के हिसाब से सरकार पैसा देगी। हर हफ्ते 500 हॉट स्पॉट लगेंगे और छह महीने के अंदर 11 हजार स्पॉट लग जाएंगे। इसके बाद आधे किलोमीटर के अंदर आपको हॉट स्पॉट मिल जाएगा। हर हॉट स्पॉट की 100 मीटर रेडियस की रेंज होगी। हर व्यक्ति को 15 जीबी डेटा दिया जाएगा। हर दिन 1.5 जीबी डेटा रोज मिलेगा। 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

SHARE