Chinese Foreign Minister’s charge, Indian soldiers violate the border, said on the death of Chinese soldiers, no information: चीनी विदेश मंत्रालय का आरोप, भारतीय सैनिकों ने किया सीमा का उल्लंघन, चीनी सैनिकों के मरने की बात पर कहा, जानकारी नहीं

0
173

भारत चीन सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और यह आज और ज्यादा तनातनी वाली हो गईजब हिंसक झड़प में भारतीय दो जवान और सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए। इसे लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिको पर ही दोषारोपण करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों पर हमला किया। साथ चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा कि विवाद को शांति से निपटाने की कोशिश की जा रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बात कर रहे हैं। दरअसल चीन के विदेश मंत्रालय की ओर सेआरोप लगाया गया कि भारतीय सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन किया। चीनी सैनिकों पर हमला भी किया। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय नेभारतीय पक्ष के साथ आपत्ति दर्ज कराई है कि सैनिकों को सीमा पार करने से रोका जाए। किसी एकतरफा कदम से सीमा पर स्थिति जटिल हो सकती है। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से विवाद को सुलझाने के लिए सहमत हैं। चीन की ओर से घटना के बाद भारतीय पक्ष पर सारा आरोप मढ़ दिया गया जबकि चीनी सैनिकों के मारे जाने के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। झाओ लिजिआन ने कहा ने कहा, ”मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

SHARE