BJP trying to destabilize Kamal Nath government: Congress: भाजपा कर रही कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश: कांग्रेस

0
184

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सरकार को लेकर उठापटक चल रही है। कांग्रेस की ओर से भाजपा पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया जा रहा है। बतौर कांग्रेस भाजपा काले धन के जरिए कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर यह सब चल रहा है। उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से कहा कि ‘काले धन का इस्तेमाल करके चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है। पहले कर्नाटक में यही किया गया और कई दूसरे राज्यों में भी यही किया गया।”यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी के इशारे पर हो रहा है। जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश सफल नहीं होगी। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में कैद कर लिया उनसे उनके मोबाइल भी ले लिए गए थे। भाजपा द्वारा पैसे का लालच देकर विधायकों को अपने पाले में लेने की कोशिश चल रही है। हालांकि भाजपा ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और इसे कांग्रेस के अंतर्कलह की समस्या बताया है।

SHARE