800 trees cut in saws of Mumbai, Section 144 enforced, 60 people detained: मुंबई के आरे में काटे गए 800 पेड़, धारा 144 लागू, 60 लोग हिरासत में लिए गए

0
242

 मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में हरे भरे इलाकों से हरे पेड़ काटने के विरोध की या िचका खारिज कर दी थी। इसके बार शनिवार को मुंबई में पेड़ों की कटाई शुरू हुई। कटाई का विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने हालात को देखते हुए मुंबई के जंगलों में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास के क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागा दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात से ही 38 प्रदर्शनकारियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिवसेना नेता प्रियंका चतुवेर्दी को भी विरोध जताने के कारण हिरासत में ले लिया गया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि इलाके में भारी पुलिस की तैनाती है। किसी को भी आरे कॉलोनी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि पर्यटकों को भी रोका जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद, पेड़ों की कटाई के खिलाफ आरे जंगलों में कल रात विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 800 पेड़ अब तक काटे गये हैं।

SHARE