Horoscope: राशिफल

0
403

मेष- इस समय मन किसी रहस्यमयी विषय को जानने और धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में लगेगा। इस समय आपकी छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आएगी। ये प्रतिभा स्पोर्ट्स अथवा कला में हो सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, परंतु इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि परिस्थितियां फिर भी आपके काबू में रहेंगी।

वृष- आप परिजनों का ख़्याल रखेंगे। घर में किसी तरह का बड़ा फंक्शन हो सकता है। घर में किसी सदस्य की शादी हो सकती है। घर की शांति के लिए धार्मिक आयोजन हो सकता है। इस दौरान घर में ख़ुशियां आएंगी और परिवार में एकजुटता नज़र आ सकती है।आज आप अपने घर को और सुविधाजनक और बेहतर बनाने के बारे में कोई योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन- आज कुछ अनचाही परेशानियां और चुनौतियां आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। आसपास के लोगों से सहयोग कम मिलेगा और रिश्तों में दुराव भी होगा। कुछ मामलों में आपको राहत रहेगी क्योंकि आप चुनौतियों के काफी अच्छे से हैंडल कर पाएंगे।

 कर्क-आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा और आपको इसका आभास होगा। गणेश जी आपको आर्थिक मुनाफ़ा देने का वादा कर रहा है। इस समय आपको अचानक ही धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी।आप अपनी जॉब बदल सकते हैं या यूँ कहें कि आपको कोई नई जॉब मिल सकती है। किसी अन्य जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है। आपको अपने काम पर ही फ़ोकस करना होगा।

 सिंह – कुछ पुराने अनुभव और घटनाएं आपके लिए फोबिया का काम करेंगे। कोई अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है लेकिन आपको अपने भीतरी डर को हराकर आगे बढ़ना होगा। सफलता के संकेत और धनलाभ के योग बन रहे हैं। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा।

कन्या- आगे का समय आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। घर में शादी-विवाह होने पर आप जेबरात आदि बनवा सकते हैं। आप अपनी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि करेंगे। आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं अथवा पुराने वाहन की रखरखाव में आप धन ख़र्च करेंगे।

तुला-  इस समय मन किसी रहस्यमयी विषय को जानने और धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में लगेगा। इस समय आपकी छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आएगी। ये प्रतिभा स्पोर्ट्स अथवा कला में हो सकती है। आप अपनी पढ़ाई के प्रति ज़्यादा संजीदा दिखाई देंगे।क्रोध करने से स्वयं को रोकें और तनावमुक्त वातावरण में रहें। गरिष्ठ एवं अत्यंत मसालेदार भोजन पेट रोग का कारण बन सकता है।

वृश्चिक -कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आज का दिन थोड़ा संयम से रहने का है। आज कोई बड़ा सौदा ना करें। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है, ये आपके लिए काफी यादगार रहेगी। अपनी योजनाओं को थोड़ा पुख्ता करने की आवश्यकता है। कुछ परिस्थितियों में अचानक बदलाव हो सकते हैं। 

धनु-इस समय कई मौक़े आएंगे जिनमें आपको निराश होना पड़ सकता है, वहीं कई मौक़े ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली के माध्यम से आप करियर में तरक्की करेंगे। इससे आपको प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मकर-कुछ मामलों में आपको आज शांति से काम लेना पड़ सकता है। कई बार चीजें समय के साथ ही ठीक होती हैं। अत्यधिक परिश्रम से बचें। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके खिलाफ जा सकती हैं, इससे आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। दिन कुछ मामलों में आपके लिए बेहतरीन साबित होगा।

कुंभ-सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखने के साथ-साथ अपने साहस और उत्साह को बनाए रखें। किसी भी कार्य को विश्वास से करें। सगे-संबंधियों के साथ संबंध अच्छा हो सकता है तथा धन-अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन- आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक अधिकार ना जताएं। किसी खास मित्र से आपका मतभेद हो सकता है। आज अपने मन की सुनें, आगे बढ़ें। सफलता के कुछ लम्हें आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको काफी राहत और लाभ मिलने के संकेत आज के कार्ड्स दे रहे हैं।

SHARE