HOROSCOPE: राशिफल

0
420

मेष- यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो अपना दृष्टिकोण बदलने का प्रयास करें, परेशानी अवसर में बदल जाएगी। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आपके भय के कारण आपको प्रतीत हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

वृष- शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।आप चतुराई के साथ आर्थिक निर्णय लेंगे और इन फैसलों से आपको धन लाभ होगा।

मिथुन- रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों।

कर्क- नौकरी-पेशा लोगों को मेहनत के बदले प्रोत्साहन राशि या अन्य लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आप इस समय नया वाहन या फिर कोई घर खरीद सकते हैं।गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

सिंह झ्र जीवन की दौड़ में कभी -कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। आज उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्तिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।

कन्या- आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये नहीं तो बदलते मौसम में रोग परेशान करेंगे।

तुला- व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पधीर्यों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा।

वृश्चिक -परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।

धनु- परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। प्रतिस्पधीर्यों को पराजित कर पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।उतना ही काम करें जितनी शारीरिक और मानसिक क्षमता हो। तनाव से बचें। मेडिटेशन और रिट्रीट आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

मकर- किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। किन्तु चिंता से किसी भी बात का हल नहीं मिलता। उसके लिए समय आने पर प्रयास करेंगे तो परेशानी अपने आप हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में किसी जानकार के साथ अपनी योजनाएंतब तक न बाटें जब तक उनपर कोई कदम न उठालें।

कुंभ- आर्थिक लाभ प्राप्ति का उद्देश्य पूरा हो सकता है। यदि आप पहले से किसी कार्य को करने की योजनाओं को सफल बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं तो इस समय में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।अपनी निजी समस्याओं को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन-तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप जिस सपने को साकार करना चाह रहे हैं उसके लिए राह मिलेगी। अपनी मेहनत और फोकस बनाएं रखें। किन्तु अपने कार्यक्षेत्र में इतना न डूब जाएँ की अपनी निजी जीवन और अपने प्रियजनों को अनदेखा कर दें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

SHARE