Haryana Pradesh Mahila Congress President Sumitra Chauhan joins BJP: हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल

0
215

रोहतक | एजेंसी।  कांग्रेस  की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख सुमित्रा चौहान ने पार्टी से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में स्वागत किया। सुमित्रा चौहान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा इसलिए दे दिया है क्योंकि वह तीन तलाक और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के मामले में पार्टी के रूख से पूरी तरह निराश और हताश हो गई थीं। सुमित्रा ने कहा कि इन मुद्दों पर कांग्रेस का रूख जनभावना के बिल्कुल विपरीत था। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मनोहर लाल खट्टर प्रदेश में सरकार चला रहे हैं उससे वह बेहद खुश हैं।

SHARE