Former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit dies due to heart attack: नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित, दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
265

दिल्ली।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।  कल दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने पन्द्रह वर्षों यानि साल 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। बता दें कि वह लंबे वक्त से शीला दीक्षित बीमार चल रहीं थीं। 81 साल की उम्र में एस्टकॉर्ट अस्पताल में शीला दीक्षित का निधन हो गया। शीला दीक्षित कांग्रेस में दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गर्इं थीं। उनका व्यक्तित्व चमत्कारी और बहुत ही वृह्द था। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस को नई उंचाइयों पर पहुंचाया था।1998 में कांग्रेस ने शीला दीक्षित को पहली बार दिल्ली का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी सफलता मिली। उन्होंने पंद्रह वर्ष तक मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली पर शासन किया।2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था।

शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके घर पर दर्शनों के लिए रखा गया है। जहां लगातार उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन करने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पहुंची। कुछ देर वहां रुक कर उन्होंने स्वर्गीय शीला दीक्षित के परिवार से वार्ता की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे और उन्होंने हाथ जोड़कर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की।

SHARE