Feeling humiliated at Durga Puja Festival, very sad – Governor West Bengal: दुर्गा पूजा महोत्सव में अपमानित महसूस किया, बहुत दुखी हूं-राज्यपाल पश्चिम बंगाल

0
170

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को अत्यधिक महत्व होता है। इस दौरान सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए। कोलकाता में हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में उपस्थित राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्रम में उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी चीज उनके संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने के आड़े नहीं आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस महोत्सव की बैठक व्यवस्था से धनखड़ खुश नहीं थे। तृणमूल सरकार ने शहर के बड़े दुर्गा उत्सव का आयोजन किया था लेकिन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल को मंच पर किनारे की सीट दी गई थी और इस वजह से वह कार्यक्रम को ठीक प्रकार से देख नहीं पा रहे थे। राज्यपाल ने कहा, महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया। मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। यह मेरा नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान है। वह इस अपमान को पचा नहीं पाएंगे। एक कार्यक्रम से इतर धनखड़ ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के लोगों का सेवक हूं। लेकिन मेरे संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने के आड़े कुछ नहीं आ सकता है।

SHARE