Corona’s havoc on film world too: कोरोना का कहर फिल्मी जगत पर भी

0
287

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया के साथ फिल्मी जगत पर भी छाया हुआ है। हाल ही में यूरोप से लौटे अनुप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। वो यूरोप में शो करने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ही सीधा मीराज होटल ले जाया गया और आइसोलेशन में रखा गया है।
भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप हाल ही में यूरोप से लौटे हैं। दरअसल, यूरोप के होलैंड, जर्मनी, लेस्टर और लंदन‌‌ जैसे 4 शहरों में अपने शोज करने‌ के बाद अनूप जलोटा आज सुबह 4 बजे लंदन से मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां से उन्हें सीधे मिराज होटल ले जाया गया। कोरोना वायरस के खतरे की वजह से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

SHARE