662 points drop in stock market: शेयर बाजार में 662 अंकों भारी गिरावट

0
177

नई दिल्ली। देश का शेयर बाजार मंगलवार को जबरदस्त गिरावट का शिकार हुआ। आज सेंसेक्स में 662 अंकों की गिरावट आ गई है। सेंसेक्स 36500 और निफ्टी 10,850 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, आॅटो, मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 71.88 के स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में हीरो मोटो कॉर्प 4.4 फीसदी, एक्सिस बैंक 3.75 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आॅटो बजाज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी और भारती एयरटेल में 2 से 3 फीसदी की गिरावट देखते को मिली। वेदांता, गेल, टाइटन, एशियन पेंट्स और यस बैंक के शेयरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की मजबूत शुरूआत हुई लेकिन कुछ ही मिनटों के कारोबार के बाद इसमें गिरावट का रुख दर्ज किया गया।

सुबह 9.51 बजे सेंसेक्स 124.13 अंक फिसलकर 36,999.18 पर कारोबार करते देखा गया। अभी सेंसेक्स 296.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,826.56 और निफ्टी 86.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,917.35 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स सुबह 46.15 अंकों की गिरावट के साथ 37,169.46 पर और निफ्टी 3.4 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 11,000.10 पर खुला। आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। आज वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर नजर आया। इसके कारण तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में आज गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के साथ 37,123.31 और निफ्टी 72.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,003.50 के स्तर पर बंद हुआ।

SHARE