Display of Nepali students, map of India in front of Indian Embassy: नेपाली विद्यार्थियों का प्रदर्शन, भारतीय दूतावास के सामने भारत का नक्शा जलाया

0
232

काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विद्यार्थी संगठन अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन (अनेरास्ववियु) ने शुक्रवार को काठमांडू, लैनचौर स्थित भारतीय दुतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भारत का नक्शा जलाया और लिपुलेक, कालापानी हमारा है का नारा भी लगाया। वहीं, नेपाल कांग्रेस के छात्र संगठन ने पशुपति कैंपस से चावाहिल तक विरोध मार्च किया। दूसरी ओर, भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर भैरहवा के नेपाली छात्रों ने भारत वापस जाओ, विस्तारबाद मुदार्बाद के नारे लगाए। शुक्रवार की सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या में भैरहवला नेकपा छात्र संगठन के लोगों ने छात्र नेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया शांति द्वार के नीचे भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दशार्या है।

SHARE