अच्‍छी सेहत के लिए व्यायाम से अधिक डाइट का रोल

0
317

एक ओर जिम में आप पसीना बहा रहे हैं और दूसरी ओर जो चीज सामने आई, उसे ही अपनी डाइट में शामिल कर लिया तो क्या फायदा? ऐसा करके न तो हम वजन कम कर पाते हैं और न ही खुद को फिट रख पाते हैं। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर आप इस पर ध्यान नहीं देंगे तो मोटे हो जाएंगे और शरीर में कई बीमारियों को पैदा हो जाएंगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसी गलतियां जो आप जिम जाने या वर्कआउट करने के बाद करते हैं, जिससे आप फिट और हेल्दी रहने में कामयाब नहीं रह पाते हैं।

आइए जानते हैं, इनके बारे में। मान लीजिए कि आप रनिंग कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद स्ट्रेचिंग का क्या? कई बार हम एक्सरसाइज करने के बाद स्ट्रेचिंग करना भूल जाते हैं या यह सोच लेते हैं कि अगले दिन कर लेंगे। ऐसा सोचना गलत है। एक्सरसाइज करने के बाद स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे आपकी मसल्स खुलती हैं और आपकी बॉडी सही ढंग से मूव कर पाती है। इसके अलावा अंदरूनी चोट लगने का खतरा भी कम होता है।

एक्सरसाइज करने के बाद हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लाइसोजन नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने के बाद नारियल पानी या नॉर्मल पानी पीएं। नींद से कोई समझौता न करें। एक्सरसाइज करने के बाद हमारी बॉडी थक जाती है। इसलिए मसल्स को रिलेक्स करने के लिए भरपूर नींद लें।

नींद अच्छी लेंगे तो आप फिट रह पाएंगे और अगले दिन जिम जाकर उतनी ही मेहनत कर पाएंगे, जितनी रोज करते हैं। एक्सरसाइज कर रहे हैं तो खुद को जंक फूड और फैटी फूड्स से दूर रखें। अपने लिए एक दिन ऐसा रखें, जिसमें आप अपनी पसंद की चीजें खा सकें। रोज-रोज जंक फूड आपकी सेहत खराब कर सकता है।

SHARE