Demand to sack Karnataka Deputy CM: कर्नाटक के डिप्टी सीएम को बर्खास्त करने की मांग

0
147

बंगलूरू। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक राज्य के नए उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। इन सभी का कहना है कि 2012 में सावदी विधानसभा के अंदर अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। इसी कारण हम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं। कांग्रेस नेता पुष्पा अमरनाथ ने कहा, ‘2012 में राज्य विधानसभा के अंदर वह अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। हम भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करते हैं।’ सावदी भाजपा नेता सीसी पाटिल और कृष्णा पालमर के साथ कैमरे में अश्लील वीडियो देखते हुए कैमरे में कैद हुए थे। बता दें कि वह इस समय विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं है। इसके बावजूद भी कर्नाटक की भाजपा सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया है। गौरतलब है कि जब उन्हें अश्लील वीडियो देखते पकड़े गए थे तब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह इसे शैक्षिक उद्देश्य से देख रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीडियो के जरिए रेव पार्टियों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे।

SHARE