Crude Oil Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

0
699
Crude Oil Price

Crude Oil Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Crude Oil Price : रूस और यूक्रेन का युद्ध बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा प्रभाव कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ रह है। आज कच्चे तेल का भाव 14 साल की उच्चतम स्तर 130 डॉलर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल में इस तेजी का मुख्य कारण जहां रूस और यूक्रेन की जंग है, वहीं ईरान से सप्लाई में देरी भी है।

कच्चा तेल 2008 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर

Also Read: Watch this Web Story In Crude Oil 

दरअसल, ईरान से होने वाले कच्चे तेल में सप्लाई में देरी की आशंका बढ़ गई है। वहीं अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों ने रूस से तेल नहीं खरीदने का मन बनाया है। इसके कारण डिमांड के मुकाबले सप्लाई काफी कम रह गई और कच्चा तेल 2008 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। (Crude Oil Price) तेल और गैस आयात के बारे में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान आया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दिन पहले इस विषय पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की थी। बाइडन और पश्चिमी देशों ने अब तक रूस के ऊर्जा उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं ताकि इससे उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर असर नहीं पड़े।

 

ईरान के साथ कोई हल नहीं निकला

दरअसल, ईरान की न्यूक्लियर डील के क्लाइमैक्स पर पहुंचने की खबर सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि 2015 की डील के रिवाइव होने से ईरान पर लगे प्रतिबंध हट जाएंगे और वो दोबारा क्रूड आयल (Crude Oil) की सप्लाई कर सकेगा। (Crude Oil Price) जिस कारण क्रूड आयल के दामों में मामूली गिरावट आई थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ईरान के तेल को मार्केट में आने में टाइम लग सकता है। (Crude Oil Price)  इसी कारण आज सोमवार को क्रूड आयल 130 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

Also Read: पशुपालक पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उठाये लाभ : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE