Congress Rajya Sabha member Ramamurthy held BJP’s lotus: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राममूर्ति ने थामा भाजपा का कमल

0
214

नई दिल्ली। कांग्रेस से कई नेता और विधायक अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। अब कनार्टक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के एस राम मूर्ति ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राममूर्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। राममूर्ति राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। अब संसद के उच्च सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों के इस्तीफों के बीच सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों की संख्या में हुए इजाफे के कारण बहुमत के करीब पहुंची मोदी सरकार के लिये राज्यसभा में स्थिति मुफीद हो गयी है।
राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अब 45 रह गयी है, वहीं विभिन्न राज्य विधानसभाओं में मजबूत स्थिति में पहुंची भाजपा को उच्च सदन की रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद 245 सदस्यीय सदन में उसके सदस्यों की संख्या 83 हो जाएगी। राज्यसभा में अभी रिक्त सीटों की संख्या पांच है। सदन में भाजपा सहित राजग के सदस्यों की संख्या 106 है। बता दें कि भाजपा के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है जिसकी वजह से मोदी सरकार के कई बिल पास नहीं हो पाए थे। भाजपा को आने वाले दिनों में विपक्ष के कुछ अन्य सदस्यों के इस्तीफे की उम्मीद है।

SHARE