Brilliant example of creativity 3D arrow: क्रिएटिविटी की शानदार मिसाल 3डी तीर

0
174

जापान में गणितज्ञ आर्ट डायरेक्टर थाम काई मेंग ने एक ऐसा तीर बनाया है जो बार्इं और इशारा नहीं कर सकता। इसे देखकर यूजर्स का सिर चकरा जाता है। ये ऐसा तीर है जिसकी दिशा लाख कोशिशें करने के बाद भी नहीं बदली जा सकती। ये तीर हमेशा दाहिनी तरफ ही इशारा करेगा। ये बाये ओर इशारा नहीं कर सकता।
मेंग ने इस चीज का तिलिस्म भी तोड़ा है। इस भ्रम की वजह बताते हुए उन्होंने लिखा – ये 3डी प्रिंटेड है, इसमें ढेर सारे मोड़ हैं, जो हमारा दिमाग रजिस्‍टर नहीं कर पाता है।ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसे ढाई मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 40 हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है। 96 हजार लाइक मिल चुके हैं।

SHARE