BJP ministers work to improve economy, don’t run ‘Comedy Circus’ – Priyanka Gandhi: भाजपा के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं-प्रियंका गांधी

0
215

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के नेताओं को कहा कि उन्हें कामेडी सर्कस नहीं करनी चाहिए। उन्हें देश की बर्बाद हो रही अर्थव्यवस्था पर कुछ काम करना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए हुए भाजपा के पियूष गोयल पर निशाना साधा। दरअसल पियूष गोयल ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में टिप्पणी की थी कि वह वामपंथी हैं।गोयल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ”मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है।” इस पर आज कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मंत्रियों का काम ”कॉमेडी सर्कस” चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है। इस संदर्भ में उन्होंने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।” प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ”अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।”

SHARE