Ashok Tanwar announced the support of JJP: अशोक तंवर ने जजपा के समर्थन का किया एलान

0
221

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में फूट और मतभेद सामने आए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तवंर ने कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में शाामिल होने से इंनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार तंवर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में शामिल हो सकते थे। लेकिन उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होेंने कहा कि वह किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं करने वाले हैं। हालांकि वह जननायक पार्टी को समर्थन अवश्य दे रहे हैं। उचाना से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस कांग्रेस को बुरे वक्त में अशोक तंवर ने अपनी मेहनत से संभाला था, आज उसी कांग्रेस में तंवर की अनदेखी हुई। जिस कांग्रेस में मेहनती व कर्मठ नेता की अनदेखी हुई, उस कांग्रेस से अब आम कार्यकर्ता क्या उम्मीद कर सकता है। दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनकी पार्टी में आएं तो उनका स्वागत है।

SHARE