Afghan Taliban released three Indian engineers in exchange for 11 members: 11 सदस्यों के बदले अफगान तालिबान ने तीन भारतीय इंजीनियरों को किया रिहा

0
228

नई दिल्ली। अफगान तालिबान ने रविवार को 11 सदस्यों के बदले तीन भारतीय इंजीनियरों को रिहा किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अफगानिस्तान से संपर्क में रहने की बात कही है। इस बात की जानकारी ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने तालिबान के दो सदस्यों के हवाले से दी है। तालिबान के सदस्यों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर ये जानकारी दी और मामले को संवेदनशील बताया। तालिबान के सदस्यों ने बताया कि तालिबान के शेख अब्दुर रहीम और मावलवी अब्दुर रशीद को भी रिहा किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय सात इंजीनियरों को साल 2018 में अपहरण कर लिया था। उनके अपहरण की जिम्मेवारी किसी भी संगठन ने नहीं ली थी। जिनमें से एक इंजीनियर को मार्च में रिहा कर दिया गया था लेकिन बाकियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब रविवार को तीन और को रिहा कर दिया गया है। तीन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

SHARE