Aditi Singh party issued show cause notice: राय बरेली से कांग्रेस की नेता अदिति सिंह के तेवर बागी, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

0
251

लखनऊ, एजेंसी। कांग्रेस अपने अंतर कलह में फंसी हुई है। एक ओर महाराष्ट्र के चुनाव हैं वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के नेता संजय निरुपम ने भी पार्टी से खफा होकर महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार नहीं करने का निर्णय किया है। अब यूपी में भी एक मात्र विधायक अदिति सिंह के तेवर कुछ बदले हुए हैं। उन्होंने पार्टी लाइन से इतर जाकर यूपी सरकार के गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सत्र में भाग लिया। वह रायबरेली से विधायक हैं। लेकिन इन दिनों उनके तेवर बागी हैं। वह अपनी पार्टी लाइन के इतर पहले भी आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र के निर्णय का भी समर्थन कर चुकी हैं। इनके बागी तेवर को देखते हुए उन्हें कारण बताओं नाटिस पार्टी की ओर से जारी किया गया है। पार्टी की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस का एक तरह से उन्होंने मजाक उड़ाया और सवाल भी खड़ा कर दिया कि कहां है नोटिस।

पार्टी के बहिष्कार के बाद भी महात्मा गांधी की जयंती पर विधानमंडल के विशेष सत्र में भाग लेने वाली अदिति सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता ने कल शुक्रवार को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा है। इस नोटिस की बाबत अदिति ने कहा कि उनको कोई नोटिस नहीं मिला है। पार्टी के नेता ने मीडिया में नोटिस दिया होगा। उनके तेवर पार्टी के इस बर्ताव के कारण बेहद तल्ख हैं। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आहूत विधान मंडल के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान तेज हो गया। बहिष्कार के बावजूद सदन की कार्यवाही में शामिल होने पर पार्टी की विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने अनुशासन तोड़ने का नोटिस भेजते हुए दो दिन में जवाब तलब किया है। उधर रायबरेली में कांग्रेसियों ने अदिति के कायार्लय के बाहर प्रदर्शन भी किया। अदिति सिंह ने कहा कि विधानसभा में विशेष सत्र में विधायक राजेश सिंह और विधान परिषद के सदस्य दिनेश सिंह भी शामिल हुये थे। पार्टी विधानमंडल दल ने क्या उन्हें भी नोटिस भेजा है। हालांकि मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू मीडिया में नोटिस देने के बजाय मुझे देते। विधानसभा के 2 अक्तूबर को 36 घंटे के विशेष सत्र के कांग्रेस के बहिष्कार के बावजूद अदिति सिंह ने सदन में पहुंच कर सभी को चौंका दिया था।

SHARE