Delhi MCD Election 2022 : केजरीवाल ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए आप की 10 गारंटी

0
326
AAP 10 Guarantees

आज समाज डिजिटल, AAP 10 Guarantees : एमसीडी चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र (AAP Manifesto) आज जारी कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ करेंगे। आवारा जानवरों का समाधान करेंगे, पार्किंग की समस्या को खत्म करेंगे और बेहतर सड़कें-गलियां होंगी। इतना ही नहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 घोषणाएं की हैं।

लिखकर देता हूं- भाजपा की 20 से कम सीटें आएंगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा ने केंद्र से धन लाने, दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले शपथ पत्र लेकर आई थी, फिर उसे कूड़े में फेंक दिया। अब ये वचन पत्र लेकर आएं हैं, इसे भी 7 दिसंबर को नतीजों के साथ ही कूड़े में फेंक देंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि टउऊ में इस बार भाजपा 20 से सीटें भी नहीं जीत पाएगी। कहो तो लिख कर दे देता हूं। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा अपने वादे पूरा करती है।

जानिए ‘आप’ की 10 गारंटी (AAP 10 Guarantees)

1.कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिल्ली को साफ-सुंदर बनाएंगे

2. वसूली बंद होगी, टउऊ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे

3. पार्किंग की समस्या का समाधान करेंगे

4. सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या का समाधान होगा

5. दिल्ली में सड़कें-गलियां बेहतर बनाएंगे

6. नगर निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की हालत सुधारेंगे

7. दिल्ली को पार्कों की राजधानी बनाएंगे

8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, समय पर सैलरी देंगे

9. व्यापारियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान होगी। इंस्पेक्टर राज भी खत्म करेंगे

10. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाइसेंस देंगे

दिल्लीवासियों से की ये अपील (Delhi MCD Election 2022)

सीएम केजरीवाल ने की दिल्लीवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि योगा रोकने वालों को वोट मत देना बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। इसी तरह लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।

ये भी पढ़ें : Who Will Win T20 World Cup : कौन जीतेगा वर्ल्ड कप 2022, सबसे सटीक भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें : इस वजह से सानिया मिर्जा का हो सकता है तलाक, सामने आई शोएब की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड तस्वीरें

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जमानत, 102 दिन के बाद आएंगे बाहर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE