Legislative Assembly: Shiv Sena-BJP alliance in Maharashtra, hung prospects in Haryana:विधानसभा: महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन, हरियाणा में त्रिशंकु के आसार

0
223

नई दिल्ली। आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए और हरियाणा की नब्बे सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। आज जनता का फैसला आने वाला है। रूझान आने शुरू हो चुके हैं और रूझानों के अनुसार हरियाणा में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा दिखाई दे रहा है। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो चुकी है। एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र और हरियाणा में आसान जीत की संभावना जताई थी। हालांकि हरियाणा के शुरूआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस को 36 फीसदी वोट मिले है तो बीजेपी को सिर्फ 32.5 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं अन्य को 28.2 फीसदी वोट मिले हैं।
जबकि महाराष्टÑ की बात की जाए तो वहां पर भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है और अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो सुबह नौ बजकर 20 मिनट तक बीजेपी को अकेले 31.4 फीसदी वोट मिले है 15.90 प्रतिशत वोट मिला है। उधर, कांग्रेसस को 12.88 फीसदी और वहीं एनसीपी को 17.07 फीसदी वोट मिला है।

अपडेट
हरियाणा में जो स्थिति बनी है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले इसमें संशय दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। रूझानों के जो संकेत दिख रहे हैं उनसे लग रहा है कि जजपा किंगमेकर की भूमिका में रहेगी। इस बात को दुष्यंत चौटाला भी बेहतर समझ रहे हैं। उन्होंने भी ऐसी ही संकेत दिए हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्ता की चाबी हमारे पास है। कोई पार्टी 40 का आंकड़ा पार नहीं करेगी। इस बार जजपा हरियाणा विधान सभा में अहम भूमिका निभाने वाली है। विधायक दल की बैठक बुलाकर चर्चा करेंगे। सभी मिलकर फैसला लेंगे कि पाटी्र को क्या करना है। अभी असलियत सामने आनी बाकी है।

महाराष्टÑ में भाजपा 165 पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को 87 औश्र अन्य को 38 पर बढ़त दिख रही है।
महराष्टÑ
भाजपा-शिवसेना – 165
कांग्रेस – 87
अन्य – 38

हरियाणा की बात करें तो अब तक के रूझानों के अनुसार भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस को 29 सीटों पर बढ़त है जबकि जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है ओर अन्य दल 10 सीटों पर आगे हैं रुझानों के अनुसार हरियाणा में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
पार्टी – सीटों पर आगे
भाजपा -40
कांग्रेस -29
जेजेपी -11
अन्य -10

अपडेट
सूत्रों के हवाले से खबर है कि जेजेपी से भाजपा ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हरियाणा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि जेजेपी ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री का पद मांगा है। जेजेपी इस समय विधानसभा चुनावों में किंग मेकर की भूमिका में है।
अपडेट
उचाना कलां विधानसभा सीट पर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला, कैथल विधानसभा सीट चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला 5वें राउंड की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं। नारनौंद विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी (खखढ) उम्मीदवार राम कुमार गौतम आगे, भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पीछे। करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर तीसरे दौर की मतगणना के बाद 14030 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अपडेट
हरियाणा में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अहमतद पटेल से मुलाकात की। कांग्रेसी खेमे में हलचल तेज हो गई है।
इस समय महाराष्ट्र में रुझानों में अब तक कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 157 पर आगे चल रहा है। अन्य दल 33सीटों पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में अब तक के रूझानों के नुसार भाजपा 40 सीटों पर, कांग्रेस 29 सीटों पर, जेजेपी 12 सीटों पर और अन्य दल 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हरियाणा की राजनीति में हलचल जबरदस्त तेज है। सरकार बनाने की कवायद तेज होती दिख रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सोनिया गांधी भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा से फोन पर बातचीत की और निर्णय लेने को कहा है।

अपडेट
हरियाणा में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अहमतद पटेल से मुलाकात की। कांग्रेसी खेमे में हलचल तेज हो गई है।
इस समय महाराष्ट्र में रुझानों में अब तक कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 157 पर आगे चल रहा है। अन्य दल 33सीटों पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में अब तक के रूझानों के नुसार भाजपा 40 सीटों पर, कांग्रेस 29 सीटों पर, जेजेपी 12 सीटों पर और अन्य दल 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हरियाणा की राजनीति में हलचल जबरदस्त तेज है। सरकार बनाने की कवायद तेज होती दिख रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सोनिया गांधी भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा से फोन पर बातचीत की और निर्णय लेने को कहा है।
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा के पांच बड़े मंत्री पीछे चल रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे मैनेजमेंट में कमी रह गई। रुझानों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीछे चल रहे हैं।
भाजपा -41
कांग्रेस -28
जजपा – 10
इनेलो -2
अन्य -8
महाराष्टÑ विधानसभा चुनावों के रुझानों के परिणामों में अब तक भाजपा और शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक मिल रहे रुझानों के अनुसार सीटों पर आगे चल रही पार्टियों के नाम निम्नलिखित हैं-
भाजपा -102
शिवसेना – 63
एनसीपी -54
कांग्रेस -40
अन्य -29

अपडेट
अब धीरे-धीरे स्थिति साफ होती जा रही है। हरियाणा में भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 6 सी टें जीत चुकी है। कुल मिलाकर भाजपा के खाते में 38 सीटें आती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को देंंखे तो 39 सीटों पर आगे और 4 सीटों पर जीत हो चुकी है। कांग्रेस के खाते में 33 सीटें आ रहीं हैं। वहीं हरियाणा में सबसे अहम भूमिका में दिखाई दे रही जेजेपी ने अब तक पांच सीटें जीत लीं हैं और पांच पर ही आगे चल रही है। इनेलो एक सीट पर आगे चल रही है। अन्य छह सीटों पर आगे चल रहे हैें। बता दें कि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी ऐसे दल जिन्होंने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा है उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
महाराष्ट्र की बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल रहा है। वह वहां दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में हैं। भाजपा 87 सीटों पर आगे है और अब तक 12 सीटें जीत चुकी है। शिवसेना 49 सीटों पर आगे है और नौ सीटें अब तक जीत चुकी है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी 51 सीटों पर आगे चल रही है जबकि चार सीटें जीत चुकी है। कांगे्रस 40 पर आगे चल रही है और चार अब तक जीत चुकी है। अन्य 31 पर आगे चल रहीं हैं और एक सीट अब तक जीत चुके हैं।

SHARE