11 killed by boat capsize during Ganpati immersion, 4 – 4 lakh compensation to family: गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की मौत, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा

0
223

भोपाल। वैसे तो गणपति विसर्जन बड़ी ही धूमधाम से होता है और गणपति की प्रतिमा सभी अपने घरों से लाकर विसर्जित करते हैं। लेकिन एक हादसे ने उत्सव को मातम में बदल दिया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवर तड़के गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई जब काफी संख्या में लोग नाव पर सवार होकर खाटलपुरा घाट पर गणपति को विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने भाषा को बताया कि यह घटना छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त वे लोग गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे। वली ने बताया कि शुरूआती जानकारी के मुताबिक इन दो नावों में 19 लोग सवार थे। 11 शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाला गया और दो लोगों की तलाश की जा रही है। मारे गए लोग पिपलानी इलाके के रहने वाले थे। मौके पर मौजूद विधि मंत्री पी. सी. शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि नाव में एक पूरी उत्सव समिति के सदस्य सवार थे। मरने वाले सभी 11 लोग नवयुवक थे। छह लोग बचा लिए गए हैं। स्थानीय खटलापुरा पर हुए हादसे में कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने सभी मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

SHARE