महिलाएं फिट रहने के लिए अपनाएं ये फिटनेस टिप्‍स….

0
337

किसी भी महिला की खूबसूरती उसके चेहरे से ही नही बल्कि फिटनेस से भी प्रदर्शित होती है। अगर आप फिट नही हैं तो आकर्षक नही दिखेंगी। शरीर को स्‍वस्‍थ और चुस्‍त-दुरूस्‍त रखने के लिए प्रतिदिन एक्‍सरसाइज़ करना जरूरी होता है। अक्‍सर महिलाओं की ये चाहत भी होती है कि उनका वजन कंट्रोल रहे, शरीर शेप में रहे इसके लिए आज हम आपको 3 कारगर एक्‍सरसाइज के टिप्‍स बता रहे हैं, जिससे महिलाओं के फिट रहने की चाहत पूरी होगी।

फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग
फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए होती है। इसमें स्ट्रेचिंग तथा मोशन एक्सरसाइज शामिल होती है। यह एक्सरसाइज मुख्य रूप से 40 वर्ष की आयु से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होती है। किसी भी उपकरण के द्वारा स्ट्रेचिंग की जा सकती है। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने से शरीर का संतुलन, मोशंस की रेंज बढ़ती हैं और किसी तरह की चोट का खतरा भी कम होता है।

एरोबिक एक्सरसाइज
इस व्यायाम में अधिक से अधिक मांसपेशियों को काम में लिया जाता है। इससे आपके ह्रदय और फेफड़े को ठीक तरह से काम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज के अंतर्गत नृत्य करना, साइकिल चलाना, दौड़ना, तैरना आदि आता है। ऐसे वर्कआउट शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते है जिससे ह्रदय और शरीर की संपूर्ण मांसपेशियों में रक्त का सही रूप से संचार करने में मदद करते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
जो महिलाएं मुख्य रूप से अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने तथा अपनी शक्ति को बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं यह ट्रेनिंग उनके लिए हैं। इस ट्रेनिंग में मुख्य रूप से हाथों, पैरों, छाती तथा पेट की मांसपेशियों का ध्यान रखा जाता है। इसमें फ्री वेट्स, वेट मशीन, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल किये जाते हैं। यह ट्रेनिंग औरतों को शरीर में वसा की मात्रा को कम करने में तथा शरीर में मांसपेशियों तथा मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

SHARE